Mahakumbh 2025
हिंदुओं का सबसे बड़े तीर्थ और त्योहार मे श्रद्धा से भरे जो करोड़ों लोग प्रयाग पहुँचकर इस एकता के महाकुंभ का हिस्सा बने, उनकी सेवा का दायित्व सम्पन्न हुआ । प्रयागराज की जनता और उत्तरप्रदेश के शासन, प्रशासन ने मिलकर, इस एकता के महाकुंभ को सफल बनाया। यहाँ काहर कोई श्रद्धा भाव से भरा सेवक था। हमारे पुलिसकर्मी, सेना के जवान, सफाईकर्मी, नाविक, वाहन चालक, भोजन बनाने वाले, भंडार खिलाने वाले, विश्वविद्यालय और यहाँ रह रहे प्रतियोगी छात्र और प्रयागराज के सभी साथियों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से निरंतर काम करके इस महाकुंभ को सफल बनाया। विशेषकर, प्रयागराज के निवासियों ने इन 45 दिनों में तमाम परेशानियों को उठाकर अपने मन और भाव को शांत रखकरजिस तरह आने वाले सारे श्रद्धालुओं की सेवा की है , वह अतुलनीय है। प्रयागराज के सभी निवासी धन्यवाद के पात्र हैं । यहाँ का निवासी होने के नाते मै सरकार और यहाँ की जनता का व्यक्तिगत अभिनंदन करता हूं।
- Sanjay Verma
For more details visit:


Comments
Post a Comment