ताकि दिल ज़िंदा रहे
अगर किसी चीज की तमन्ना है दिल मे
तो उस चिंगारी को जलाये रखना
ताकि दिल जिंदा रहे
अगर रह गयी हो कुछ अधूरी ख्वाहिशें
तो उसे पूरा करने की उम्मीद रखना
ताकि दिल जिंदा रहे
न जाने कितनों की उम्मीद हो तुम
अगर टूटे भी हो तो बिखरना मत
ताकि दिल जिंदा रहे
जिंदगी उतार चढ़ाव का अदभुत खेल है
इससे लड़ने को दिल तैयार रखना हरपल
ताकि दिल जिंदा रहे।
- संजय ✍️
Comments
Post a Comment