आखिर आजादी क्या है ?
राजा साहेब, ईश्वर चंद्र और ज्योतिबा फुले ने पाठ पढ़ना
1780s के दौर का टीपू सुल्तान हो जाना या
अंग्रेजो के खिलाफ शिवाजी मराठा की तलवार उठाना
सत्तावन की क्रांति में अंग्रेजो की गोली खाना या
मंगल पांडे बनकर देश के खातिर शहीद हो जाना
आखिर आजादी क्या है ?
कर्जन के बटवारे में स्वदेशी मूवमेंट चलाना या
आम आदमी का सड़क पे स्वराज्य का नारा लगाना
दुनिया के बैठे कोने में गदर पार्टी का बनाना या
तिलक और बेसेंट की तरह होम रूल लीग चलाना
आखिर आजादी क्या है
जब किसानों पर अत्याचार हुआ गांधी जी चंपारण पहुंचे
अहमदाबाद में मजदूरों के खारित, संग उनके हड़ताल पे बैठे
जब गोरे Rowlatt Act ले आए डायर ने जलियांवाला बाग कराया
तब गांधी ने सत्याग्रह चलाया उधम ने डायर को धूल चटाया
गोरखपुर का चौरी चौरा करना, काकोरी का लूट रचाना
सूर्य सेन का चित्तगोंग कराना या सेंटर असेंबली में बम गिराना
आखिर आजादी क्या है?
गांधी का डंडी पे जाना नमक कानून को हटाना या
सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह जैसे हंसते हंसते फांसी चढ़ जाना
दुनिया के कोने में बैठे गदर पार्टी बनाना या
चंद्रशेखर आजाद हो जाना या बोस के जैसे हिंद फौज बनाना
आखिर आजादी क्या है
अंग्रेजो के खिलाफ लड़कर देश को आजाद कराना या
भारत की व्यापक भूमी को अखंड भारत बनाना
खून का कतरा कतरा बहाकर खोया हुआ सम्मान दिलाना या
नेहरू पटेल और अंबेडकर जैसे बिखरे भारत की नीव बनाना
आखिर आज़ादी क्या है..?
धर्म के नाम पे लोगों से दंगे करवाना या लोगों के बीच भाईचारा को बढ़ाना
अनपढ़ भारत को पढ़ा लिखा कर आत्म निर्भर बनाना
या अनपढ़ नादान लोगो से अंग्रेजो जैसे काम कराना
किसानों और जवानों को उनको उनका हक देना या
पूंजीपतियों की जेब में गुलाबी कलर की नोट को भरना
आखिर आजादी क्या है
शिक्षा और नौकरी के नाम पे रोज नए घोटाले करना या
इस शिक्षित युवा को भारत के रोजगर पे भरना
जातिवाद और धर्मवाद के नाम पे अपना चुनाव लडना
या झूठे वादे कर करके रोज की जुमलेवाजी करना
आखिर आजादी क्या है ...?
गरीबी से आजादी, लाचारी से आजादी, ऊंचनीच की बीमारी से आजादी,
नक्सलवाद से आजादी, आतंकवाद से आजादी ...
आखिर आजादी क्या है ????
- संजय वर्मा ✍️
Comments
Post a Comment