वो जो मेरा यार है
वो जो है यार मेरा और मुझको यार समझता है
लड़ जाए जो शेर से भी अगर मुझपे वो वार करे
कहने को तो यार बहुत है पर सच्चे वाले है कितने ?
जिनपे हम जान लूटा दे इतने अच्छे वाले है कितने ?
जिन दोस्तो वाले फोटो को देख के तुम मुस्काते हो
जब फोन पे बाते करते हो प्यार से तुम गरियाते हो
कुछ यार धारोहर है मेरे जिनमे जान निसारी है
कुछ बना कलेक्टर घूम रहा कोई अभी पटवारी है
मैं अर्जुन जैसा बन जाऊं जो कृष्ण जैसा यार मिले
मुस्किल में साथ खड़ा रहे और जय वीरू सा प्यार मिले
दिल को दिल से जोड़ रखे चाहे न हमारा विचार मिले
गुस्से में भी जो ह़सा सके ऐसा मुझको यार मिले ❤️ ।
- sanjay ✍️(07Aug 2022)

Comments
Post a Comment